पटना ग्रामीण: अलका लांबा का बिहार की कानून व्यवस्था पर हमला, कहा- राज्य में अपराध बेलगाम और सरकार विफल
पटना में शनिवार की दोपहर 12 बजे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने बिहार की कानून व्यवस्था पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध बेलगाम हो गया है और सरकार पूरी तरह से विफल नजर आ रही है। सच्चाई यह है कि बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है हमें नीतीश कुमार जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो रही है।