दुर्ग: जिले में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, सैकड़ों गांव हुए जलमग्न
Durg, Durg | Jul 10, 2025 दुर्ग जिले में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, सैकड़ों गांव जलमग्न,दरअसल गुरुवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले में बीते चार दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शिवनाथ नदी और उसके आसपास के क्षेत्र जलमग्न हो चुके हैं। ड्रोन से ली गई वीडियो तस्वीरें इस त्रासदी की भयावहता को साफ बयां कर रही हैं।