अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जमुई में जागरूकता अभियान, बाल श्रम मुक्त जिला बनाने का संकल्प
समाहरणालय से जागरूकता वाहन रवाना, अधिकारियों ने दिलाई बाल श्रम उन्मूलन की शपथ
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के निर्देश तथा जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के मार्गदर्शन में जमुई में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। समाहरणालय परिसर से बाल श्रम उन्मूलन के संदेश के साथ जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता बाल मुकुंद प्रसाद, श्रम अधीक्षक रतीश कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों को बाल श्रम निषेध की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
अधिकारियों ने कहा कि बाल श्रम समाज पर कलंक है और इसके उन्मूलन के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। जिले में जागरूकता वाहन विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में जाकर लोगों को बाल श्रम कानून, बच्चों के अधिकार और शिक्षा के महत्व की जानकारी देगा।
श्रम अधीक्षक रतीश कुमार ने बताया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों तथा 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों को खतरनाक कार्यों में लगाना कानूनन अपराध है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बाल श्रमिकों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता की योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
#Jamui #ChildLabourFreeIndia #WorldDayAgainstChildLabour #JamuiNews #BiharNews #LabourDepartment #ChildRights #StopChildLabour #DistrictAdministrationJamui #AwarenessCampaign #EducationForAll #ChildProtection #SevenTakNews #LatestNews #JamuiUpdate #BiharUpdate #InternationalChildLabourDay #ChildHelpline1098 #SocialAwareness #BreakingNews
Sono, Jamui | Jun 12, 2026