जमुई। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के जमुई आगमन पर सर्किट हाउस एवं सिमुलतला आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कई प्रशासनिक एवं राजनीतिक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
इस अवसर पर बिहार शिक्षा विभाग के निदेशक, जिलाधिकारी (DM) जमुई, उप विकास आयुक्त (DDC) जमुई, जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) जमुई, लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष जीवन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा केसरी सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था, सिमुलतला आवासीय विद्यालय की वर्तमान स्थिति तथा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पोस्ट टैग:
#MithileshTiwari #Jamui #SimultalaResidentialSchool #BiharEducation #EducationMinister #JamuiNews #NDA #BJP #LJP #BiharGovernment #JamuiAdministration #EducationReform #SevenTakNews #BiharNews
Sono, Jamui | Jun 12, 2026