मड़ावरा: धोरीसागर में रैकवार समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाई निषाद राज की जयन्ती
धोरीसागर में रैकवार समाज के लोगों के द्वारा सोमवार की शाम करीब 6 बजे निषाद राज की जयन्ती बड़े ही धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई इसके पश्चात निषाद राज के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और मिष्ठान्न वितरण किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय समाजसेवी लोग भी मौजूद रहे।