स्याना: नगर के जवाहर गंज से आयोजित महाकाली शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने दर्जन स्थानों पर किया स्वागत
Siyana, Bulandshahr | Oct 19, 2026
नगर के जवाहर गंज से आयोजित महाकाली शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया। सोमवार को आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में महाकाली शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। महाकाली शोभायात्रा में नगर के 30 अखाड़ो ने भागीदारी की। वहीं सुरक्षा को लेकर कोतवाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।