गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी में पैसे के लेनदेन पर दो व्यापारियों में मारपीट, एक की शिकायत पर मामला दर्ज
गुना कैंट थाना के नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में हिसाब किताब को लेकर दो गल्ला व्यापारियों में मारपीट हो गई 19 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी विवेक जैन निवासी चौधरी मोहल्ला ने पुलिस को बताया 18 अप्रैल शाम व्यापारी मोनू उर्फ बट्टा जैन दो लोगो के साथ आए। हिसाब किताब को लेकर गालियां दी विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर पुलिस जांच जारी है।