रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने गोठानी शिव मंदिर में पूजा अर्चना की, निरीक्षण के बाद दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी ने गोठानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की, मंदिर को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया उन्होंने पर्यटन विभाग को श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ व्यापक विकास योजना तैयार करने के निर्देश दिए,मंदिर तक बनने वाली स्वीकृत सड़क का निर्माण शुरू न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई