जगदलपुर: नवपदस्थ नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने नगर निगम कार्यालय में किया पदभार ग्रहण
नवपदस्थ नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने गुरुवार को सुबह 11 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंच पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समय अवधि में सभी कार्यों का निराकरण हो।