रक्षाबंधन के त्योहार से पहले मिठाइयों में मिलावट रोकने के लिए नैनीताल जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। हल्द्वानी और रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई मिठाई प्रतिष्ठानों और कारखानों में छापेमारी कर मिठाई, पनीर, मावा और दूध से बने उत्पादों के सैंपल लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गंदगी मिलने पर दुकानदारों और कारखाना संचालकों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य विभाग ने लोगों से साफ-सुथरी और प्रतिष्ठित दुकानों से ही मिठाई खरीदने की अपील की है।
#RakshaBandhan #Haldwani #Ramnagar #Nainital #FoodSafety #FoodSafetyDepartment #Adulteration #SweetShop #FestivalSeason #RakshaBandhan2026 #UttarakhandNews #HaldwaniNews #NainitalNews #BreakingNews #HindiNews #NewsReels #FoodAdulteration #PublicSafety #Uttarakhand
Haldwani, Nainital | Aug 24, 2026