चायल: खराब सड़क की पटरी से खेत में पलटा ट्रैक्टर, चालक बाल-बाल बचा, चरई मार्ग पर बरम बाबा के पास हुआ हादसा
चरवा (कौशाम्बी)। नगर पंचायत चरवा के चरई मार्ग पर बरम बाबा के पास शुक्रवार 5 बजे खराब सड़क और क्षतिग्रस्त पटरी के कारण एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि उसे कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।