मनेर: मनेर नगर और ग्रामीण इलाकों में शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों ने निकाला फ्लैग मार्च
Maner, Patna | May 31, 2024 मनेर नगर और ग्रामीण इलाकों में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान फ्लैग मार्च मनेर नगर के बस्ती रोड, काजी मोहल्ला, सराय मोहल्ला और ग्रामीण इलाके के शेरपुर, ब्यापुर व लोदीपुर व अन्य जगहों पर फ्लैग मार्च किया। साथ ही 1 जून शनिवार को मतदान केंद्र पर पहुंचकर लोगों से वोट करने की अपील की।