मनेर: चौराहापर मोहल्ला के रहने वाला किशोर अचानक हुआ लापता, परिजनों ने थाना में कराया गुमशुदगी का मामला दर्ज
Maner, Patna | May 31, 2024 मनेर के चौराहापर मोहल्ले के रहने वाला एक किशोर अचानक लापता हो गया। जिसके बाद परिवार वालों ने थक हारकर थाने में लिखित शिकायत कर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है लापता किशोर मनेर चौराहापर मोहल्ले के रहने वाले सुनील चौधरी का 13 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार बताया जा रहा है। परिवार वालों ने बताया कि दीपू बाजार के लिए निकला था और वापस घर नहीं लौट सका है।