गोरखपुर: जिला जेल से दुष्कर्म का आरोपी 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार, डीजी जेल ने की बड़ी कार्रवाई, 5 जेलकर्मी निलंबित
गोरखपुर जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शुक्रवार सुबह दुष्कर्म और अपहरण के मामले में बंद आरोपी विपिन कुमार जेल परिसर से फरार हो गया। बांसगांव क्षेत्र के सरसोपार गांव का रहने वाला विपिन जेल परिसर के खेती वाले हिस्से में काम कर रहा था। इसी दौरान उसने निगरानी में चूक का फायदा उठाया, पहले एक पेड़ पर चढ़ा और फिर करीब 20 फीट ऊंची जेल