चौथम: शराब के नशे में गिरफ्तार युवक को चौथम पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत ठेरवा पार के समीप एनएच 107 पर शराब के नशे में बाइक चला रहे एक युवक गिरकर घायल हो गया था। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पिपरा में निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। बाद में पहुंची चौथम पुलिस ने उसे इलाज के लिए चौथम सीएचसी ले गई थी। बताया जाता है कि युवक शराब के नशे में था।