चौथम: भुतौली मालपा में तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ का आयोजन, नेपाल की महिला मंडली को देखने उमड़ रही है भीड़
खगड़िया जिला के चौथम प्रखंड अंतर्गत भुतौली मालपा में तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य डॉ मनोज कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जमीन नेपाल की तीन महिला मंडली समेत कुल पांच मंडली भाग ले रही है।