चौथम: भूतौली मालपा से निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत भुतौली मालपा गांव में गुरुवार से तीन दिवसीय रामधुनि यज्ञ की शुरुआत हुई। इससे पहले यज्ञ की सफलता को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में 1001 कन्याओं ने भाग किया। मालपा स्थित बागमती नदी के तट पर पंडित प्रमोद कांत ठाकुर एवं बुलबुल झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया।