चौथम: चौथम प्रखंड कार्यालय में बीज वितरण को लेकर हुई बैठक
चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन मेंा्रखंड स्तरीय कृषि कर्मचारियों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कृषि पदाधिकारी सरयुग रविदास ने की। बैठक मेंलक्ष्य अनुरूप प्रमाणित बीज वितरण लेकर चर्चा की गई। प्रमाणित बीज वितरण कार्यक्रम के तहत उड़द के बीज 20 क्विंटल और मूंग के बीज 20 क्विंटल खेतिहर किसानों के बीच अनुदानित मूल्य पर वितरण किए जाने हैं।