बरहरुवा: गुमानी नदी से बरहरवा पुलिस ने तकरीबन 50वर्षीय अज्ञात महिला का किया शव बरामद, जांच शुरू
बरहरवा थाना पुलिस ने शनिवार को गुमानी नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।