कुमारखंड: हनुमान नगर वार्ड 6 में नशेड़ी युवक ने बुजुर्ग व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत स्थित हनुमान नगर वार्ड 6 में रविवार की रात करीब 7 बजे एक नशेड़ी युवक नशे की हालत में अपने ही परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर रहे थे। पड़ोसी एक बुजुर्ग व्यक्ति बचाने गए तो बुजुर्ग व्यक्ति के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।