टीकमगढ़: गर्मी के चलते शासकीय व अशासकीय विद्यालयों का समय सुबह 7 से 12 किया गया: आदेश जारी
टीकमगढ़ में विगत दिनों अध्यापक शिक्षक संघ ने तापमान बढ़ने से स्कूल का समय सुबह की पाली में करने के संबंध में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय को ज्ञापन सोपा था इसी के संबंध में कल दिन गुरुवार को शाम 6 बजे आदेश जारी हुआ है कि विद्यालयों का समय सुबह 7 से दोपहर के 12 तक किया गया है, टीकमगढ़ कलेक्टर ने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।