कोंडागांव: 05 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 5 जून 2026 को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। ग्राम सभा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों पर चर्चा, संकल्प पारित करने तथा ग्राम विकास योजनाओं के निर्माण पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी जनपद CEO को निर्देशित किया है ।