पीपलखूंट: बगड़ावत से मजदूरी कर घर लौट रहा मजदूर तेज बहाव में नाले में बहा, तीसरे दिन शव बरामद
सुहागपुरा थाना क्षेत्र के सात सज्जिया गांव में बगड़ावत से मजदूरी कर घर लौट रहा 25 वर्षीय मजदूर नाला पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गया। हादसे के तीसरे दिन सोमवार को तलाश के दौरान उसका शव नाले की झाड़ियों में फंसा मिला। सूचना पर आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और सुहागपुरा पुलिस की मौजूदगी में शव को नाले से बाहर निकाला गया। शव को प्रतापगढ़ जिला चिकित्सा