बस्ती: आंनद नगर कटरा मोहल्ले में चोरों ने खाली घर को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात पर किया हाथ साफ
Basti, Basti | Feb 12, 2025 बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के आनन्द नगर कटरा मोहल्ले में 11 फरवरी की देर रात चोरों ने कृष्ण कुमार के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। कोतवाली थाने में पीड़ित कृष्ण कुमार ने शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित कृष्ण कुमार ने बुधवार को दिन में लगभग 2 बजे दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह मंगलवार को निमंत्रण में गए थे।