बस्ती: जीआरएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य परिषद का मंडलीय सम्मेलन संपन्न, रमेश सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष
Basti, Basti | Feb 12, 2025 बस्ती जिले के जीआरएस इंटर कॉलेज में आयोजित प्रधानाचार्य परिषद के मंडलीय सम्मेलन में रमेश सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूट लखनऊ के डायरेक्टर सुंदर सिंह रहे। प्रदेशीय संरक्षक डॉक्टर राम नरेश सिंह मंजुल ने जनपद और मंडल की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया।