बस्ती: संजाफी देवी सेवा संस्थान ने शिव हर्ष किसान PG कॉलेज के सामने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 14 लोगों ने किया रक्तदान
Basti, Basti | Feb 12, 2025 संजाफी देवी सेवा संस्थान द्वारा शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के सामने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 14 लोगों ने रक्तदान किया। संस्थान के उपाध्यक्ष महेश चन्द्र सिंह ने कहा कि रक्तदान के द्वारा हम जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे किसी व्यक्ति की जान बचाने का माध्यम बन सकते हैं। इसीलिये रक्तदान को महादान कहा गया है।