बस्ती: बड़ेवन स्थित सपा कार्यालय में समाजवादियों ने संत रविदास को किया नमन
Basti, Basti | Feb 12, 2025 बडेवन स्थित सपा कार्यालय पर बुद्धवार जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी । उन्होंने कहा संत रविदास की समता, बंधुत्व, सौहार्द और ऊंच-नीच के विरोध की विचारधारा को अपनाने और आगे बढ़ाने के लिए समाजवादी पार्टी कृतसंकल्प हैं ।