पीलीभीत: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सेहरामऊ थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पीड़िता के बयान और विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर की गई।पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को एक ग्रामीण ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।