उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान लगातार लोगों तक सुशासन पहुंचा रहा है। अभियान के दूसरे चरण में 1.34 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी के साथ अब तक 6.5 लाख से ज्यादा नागरिक इससे जुड़ चुके हैं। राज्यभर में 198 जनसेवा शिविर लगाकर हजारों शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविरों में आयुष्मान कार्ड, समाज कल्याण पेंशन, कृषि उपकरण समेत कई सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। सरकार का दावा है कि इस अभियान से अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंच रहा है। मानसून की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद अभियान का सफल संचालन सरकार की जनसेवा और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Tehri, Tehri Garhwal | Aug 3, 2026