सिंघेश्वर: श्रावणी मेले के लिए सिंहेश्वर हाई अलर्ट, 144 प्वाइंट पर सुरक्षा तैनात
सिंहेश्वर में श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। 144 प्वाइंट पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। मंदिर परिसर में 24 घंटे कंट्रोल रूम, 16 जगह सीसीटीवी निगरानी और सात पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। डीएम अभिषेक कुमार और एसपी डॉ. संदीप सिंह ने स्पष्ट कहा है कि ड्यूटी में लापरवाही या पोस्ट छोड़ने पर तत्काल सख्त कार्रवाई होगी।