वैशाली: उत्पाद विभाग की टीम ने मदरना सहित विभिन्न गांवों से आठ शराबी किये गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने मदरना सहित विभिन्न गांवों से आठ शराबी गिरफ्तार किये हैं। बता दें कि उत्पाद विभाग की टीम ने होली पर्व के मद्देनजर शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया है। जिसके तहत थाना क्षेत्र में शराबबंदी को और ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए उत्पाद विभाग के टीम ने यह कार्रवाई की है।