वैशाली: वैशाली में जिला अधिकारी वं पुलिस अधीक्षक ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी के साथ की बैठक.
बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बीच वैशाली में लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी के साथ जिला अधिकारी यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक हरीकिशोर राय बैठक कर उन्हें सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर बने रुट चार्ट बनाने और अपराधी चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है.