मंडला: अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मंडला में निकाली शव यात्रा और खनिज कार्यालय के सामने किया शव दहन
Mandla, Mandla | May 4, 2026 जिले में लगातार बढ़ रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और खनिज विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अनोखे अंदाज में प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और खनिज कार्यालय के सामने शव दहन कर विरोध दर्ज कराया। जिला मुख्यालय में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे