इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए चौथ वसूली के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
Iglas, Aligarh | Jul 25, 2026 इगलास। विपुल भारद्वाज निवासी नगला जार का कहना है कि गौरव उपाध्याय उर्फ गौरव ब्रजबासी निवासी सिमरधरी थाना इगलास फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम से उसे संदेश भेजकर चौथ वसूली रंगदारी की मांग करता है। आरोप है कि वह धमकी देता है कि यदि पैसे नहीं दिये तो जान से मार दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर भेजे जा रहे संदेशों से मानसिक रुप से परेशान होकर भयभीत है।