बीकानेर: खाजूवाला थाना अंतर्गत युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
जिले के खाजूवाला थानातर्गत 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही शुरू कर दी। मृतक का शव खाजूवाला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक, उत्तर प्रदेश निवासी गौरव जाटव, खाजूवाला के 6BD स्थित ईंट भट्टे पर काम करता था। फिलहाल मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला।