कांके: कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक की गोली मारकर हत्या पर झारखंड चैंबर ने जताया दुख
Kanke, Ranchi | Oct 19, 2025 कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक की गोली मारकर हत्या किए जाने पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे झारखंड चैंबर ने दुख जताया है। झारखंड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इस तरह की घटना से व्यापारी भयभीत हैं जो झारखंड के लिए अच्छी बात नहीं है। साथ ही कहा कि अगर यही हाल रहा तो झारखंड चैंबर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा।