विजयीपुर: कोरेया गांव में एक रात में तीन घरों में चोरी, लाखों के गहने और नकदी उड़ाए, पुलिस जांच में जुटी
जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के कोरेया गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। सत्यप्रकाश पांडेय की पत्नी किरण देवी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि चोर पीछे के रास्ते घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर 36 हजार रुपये नकद सहित सोने-चांदी के लाखों रुपये मूल्य के गहने चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में सोने का हार, मंगलस