हरिद्वार: हरिद्वार लोकसभा सीट का BJP का टिकट फाइनल ना होने पर जिला भाजपा कार्यालय में बोले भाजपा सांसद निशंक, कहा पार्टी सर्वोपरि
हरिद्वार से भाजपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का भाजपा द्वारा जारी की गई लोकसभा प्रत्याशियों की प्रथम सूची में नाम नहीं होने पर सांसद निशंक ने जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके लिए पार्टी सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टिकट किसी का भी ही..भाजपा को मजबूत बनाना है।