हरिद्वार: धारा 138, NIA एक्ट के वारंटी को ज्वालापुर पुलिस ने जोरावर एंक्लेव स्थित घर से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने धारा 138, NIA एक्ट के एक वारंटी को काफी मशक्कत के बाद उसके घर से गिरफ्तार किया है। लगातार ठिकाने बदलने के चलते आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर ज्वालापुर पुलिस ने जोरावर एंक्लेव से वारंटी को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद वारंटी रमाकांत को जेल भेज दिया गया है।