हरिद्वार: वेडिंग पॉइंट संचालकों के साथ ज्वालापुर कोतवाली में बैठक कर CCTV लगाने और रात 10 बजे के बाद DJ ना बजाने की दी गई हिदायत
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कोतवाली परिसर में क्षेत्र के सभी वेडिंग पॉइंट संचालकों की बैठक बुलाई। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी वेडिंग पॉइंट संचालकों को रात 10 बजे के बाद डीजे ना बजाने की हिदायत दी। सभी को सीसीटीवी लगाने के भी निर्देश दिए गए। जिससे कि अपराध की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।