हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गढ़मीरपुर गांव में दबिश देकर एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय से चल रहा था वांछित
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज गढ़मीरपुर गांव में दबिश देकर एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ न्यायालय में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा चल रहा है और लंबे समय से कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय से गैर जमानत वारंट जारी होने के बाद रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।