हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र स्थित बाल्मीकि बस्ती में युवकों के दो गुटों में हुई मारपीट और फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित वाल्मीकि बस्ती में युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर से देखा जा सख्त है कि दर्जन भर बाइक सवार युवक सरेआम फायरिंग कर रहे हैं। वहीं कनखल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।