हरिद्वार: घर से बिना बताए निकले 10 वर्षीय बालक को सिडकुल पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
सिडकुल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही लापता हुए 10 वर्षीय बालक को ढूंढ निकाला है। शुक्रवार शाम को रौशनाबाद निवासी परिजनों ने सिडकुल पुलिस को सूचना दी थी कि उनका 10 वर्षीय बालक बिना बताए घर से चला गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से बालक को 24 घंटे के अंदर ही सिद्धार्थ एनक्लेव से ढूंढ निकाला है। परिजनों ने सिडकुल पुलिस की कार्रवाई की तारीफ की है।