साहिबगंज: छोटा पचगढ़ झंडा मेला की महिला ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी को दिया आवेदन
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के छोटा पचगढ़ झंडा मेला की रहने वाली महिला चुन्नी देवी ने पड़ोस के रहने वाले एक शख्स के ऊपर घर का ताला तोड़कर चोरी कर लेने के मामले में थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देते हुए कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। जहां जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।