टीकमगढ़: टीकमगढ़ में 18 फीट से ऊंचे ताजियों पर प्रतिबंध: शहर में जुलूस से पहले बिजली के तार ऊपर किए गए
टीकमगढ़ में मोहर्रम पर्व के मौके पर आज रात निकलने वाले ताजिया जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिला प्रशासन ने ताजियों की अधिकतम ऊंचाई 18 फीट निर्धारित की है। इसी के अनुरूप जुलूस मार्ग पर 18 फीट ऊंचाई पर लोहे की रोड लगाई गई है, ताकि इससे अधिक ऊंचे ताजियों के प्रवेश को रोका जा सके।