धौलपुर: नगर परिषद सभागार में आशान्वित ज़िला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान की हुई शुरुआत
भारत सरकार के नीति आयोग के निर्देशानुसार संपूर्णता अभियान का उद्घाटन कार्यक्रम शुक्रवार को नगर परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने कहा कि संपूर्णता अभियान का उद्देश्य विकास के छः संकेतकों के अंतर्गत संचालित गतिविधियों में पूर्णता प्राप्त करना है।