बिहटा: जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर बिहटा थाना परिसर में लगाया गया शिविर, अंचलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्या
Bihta, Patna | Feb 10, 2024 बिहटा थाना के परिसर में जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी ने शिविर का आयोजन किया। अंचलाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जमीनी समस्या से संबंधित 40 आवेदन अंचलाधिकारी को प्राप्त हुए। अंचलाधिकारी ने हर संभव जांच कर कार्रवाई करने का लोगों को भरोसा दिया तथा 2 मामले का निष्पादन किया गया।