देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
देवबंद थाना क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 3 मई 2026 का है, जब ग्राम कुलसठ निवासी रजत त्यागी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके सेल्समैन के साथ पदम व उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।