कोलायत: कोलायत की बेटी पायल सैनी ने गोवा में 37वीं वेस्ट जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
कोलायत के लिए गौरव का ऐतिहासिक पल सामने आया है। कोलायत की जय महावीर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा पायल सैनी पुत्री सुनील कुमार सैनी ने गोवा में चल रही 37वीं वेस्ट जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 वर्ष आयु वर्ग के ट्रेथलोन-बी में स्वर्ण पदक जीतकर कोलायत का नाम रोशन किया है। पायल की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय में खुशी