जैतहरी: जैतहरी नगर परिषद में लोकायुक्त का छापा
जैतहरी। जैतहरी नगर परिषद में मंगलवार को लोकायुक्त टीम ने अचानक दबिश दी, जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया। टीम ने विशेष रूप से भुगतान से संबंधित फाइलों की गहन जांच की और कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए, लोकायुक्त की इस कार्रवाई से नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल बनी रही।